शनिवार, 6 अप्रैल 2019

बारमेर बायतु में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ,*बिना किसी भेदभाव के आमजन के कार्य होंगे*मानवेन्द्र सिंह

 बारमेर बायतु में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 

लड़ाई विचार धारा की कड़ी से कड़ी जोड़े,कांग्रेस को विजयी बनाये। हरीश चौधरी

*बिना किसी भेदभाव के आमजन के कार्य होंगे*मानवेन्द्र सिंह 


बाडमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में बायतु विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।सम्मेलन में बड़ी तादाद में कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि वो क्षेत्र और क्षेत्र वासियो से भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी बिना किसी भेदभाव के कार्य किया।अब भी बिना किसी भेदभाव के कार्य होगा।।कांग्रेस की विचारधारा आम आदमी को राहत देने की है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकार्रता चुनाव में जुट जाएं।।केंद्र में कांग्रेस सरकार बनेगी। जुसमे बाडमेर की भी भागीदारी हो। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई जातिवाद की नही विचारधारा की है। प्रधानमंत्री झूठ पे झूठ बोल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है ।उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार है केंद्र में कांग्रेस सरकार बना कड़ी से कड़ी जोड़े उन्होंने कहा कि विकास में कोई कमी नही आएगी। कार्यकार्रता जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि चार माह के कार्यकाल में काँग्रेस सरकार ने जनहित के बहुत सारे कार्य किये।।उन कार्यो के आधार पर जनता को जोड़े।उन्होंने आठ अप्रैल को नामांकन रैली में अधिक से अधिक ककार्यकर्ताओ को बाडमेर पहुंचने का आह्वान किया।। समनेलन को जिला अध्यक्ष फतेह मोहम्मद,युथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा,पूर्व प्रधान सिमरथाराम,                           
बायतु प्रधान ग़ैरों देवी,गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू,पटौदी प्रधान राशिदा बानो,टीकूराम लेगा,भगवानाराम सारण,सवाऊ पदम् सिंह सरपंच मगनाराम,मनोज गुर्जर सहित कई वरिष्ठ कार्यकार्रताओ
ने भी संबोधित किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें