शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019

बाड़मेर विधायक का मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाना जारी शहरी क्षेत्र में जनसम्पर्क किया

बाड़मेर विधायक का मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाना जारी शहरी क्षेत्र में जनसम्पर्क किया 


बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में विभिन वार्डो में बैठके आयोजित कर समर्थन जुटाया व्ही भीतरी भागो में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया ,मेवाराम जैन ने वार्ड 33 में मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताने की अपीलकी ,उनके साथ ,सभापति  लूणकरण बोथरा ,उप सभापति प्रीतमदास  जीनगर,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह भाटी ,जिला प्रवक्ता मुकेश जैन,नगर अध्यक्ष दमाराम माली ,पूर्व पार्षद मोहन सोलंकी ,मोहम्मद हारून,ठाकराराम माली ,युसूफ खान सहित कई नेता साथ थे ,

1 टिप्पणी: