शनिवार, 30 मार्च 2019

जोधपुर में धधकी केमिकल फैक्ट्री

जोधपुर में धधकी केमिकल फैक्ट्री                                                   
                      जोधपुर. शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार अपरान्ह एक कलर फैक्ट्री धधक उठी। कलर बनाने के काम आने वाले रसायन में आग बहुत तेजी से फेली और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। रसायनों के ड्रमों में हो रहे विस्फोटों की आवाज काफी दूरी तक सुनाई दे रही है। वहीं फैक्ट्री से उठ रहा काले धुएं का गुबार आसमान में छा रहा है। बड़ी संख्या में पहुंची दमकलें आग बुझाने में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें