शनिवार, 30 मार्च 2019

भाजपा टिकट वितरण में पिछड़ी,वसुंधरा राजे और शाह के बीच अटकी बाडमेर की टिकट*

*भाजपा टिकट वितरण में पिछड़ी,वसुंधरा राजे और शाह के बीच अटकी बाडमेर की टिकट*

विधानसभा चुनावों में करारी हार के झटके से अभी तक उबर नही पा रही।।लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को लेकर संशय में है।।वसुंधरा राजे खुद कन्फ्यूज है।।कांग्रेस से मानवेन्द्र सिंह के नाम की घोषणा के बाद वसुंधरा मानवेन्द्र सिंह के सामने दमदार उम्मीदवार उतारने में जुटी है।।भाजपा ने पहले आईपीएस महेंद्र सिंह चौधरी की नाम अंतिम निर्णय कर लिया था।।इसके बाद बदले घटनाक्रम में वसुंधरा राजे को बायतु से पराजित कैलाध चौधरी में दमखम नजर आने लगा।दो रोज पूर्व कैलाश चौधरी के नाम पर सहमति के लिए देर रात तक अमित शाह के घर थी। इसके बाद फिर आईएएस ललित के पंवार,कर्नल सोनाराम चौधरी के नाम पर मंथन हुआ। मानवेन्द्र सिंह के कद का प्रत्यासी भाजपा ढूंढ रही है जिसमे जीत की संभावना हो। अमित शाह आज अपना फॉर्म भरने गांधी नगर है।ऐसे में आज देर रात तक भाजपा प्रत्यासी पर मुहर लग सकती है।।भाजपा सूत्रों की माने तो अंतिम निर्णय महेंद्र सिंह चौधरी के पक्ष में जाने की संभावना है।।भाजपा स्थानीय ककार्यकर्ताओ से भी फोन और फीडबैक ले रही है।।स्थानीय नेता इन नामो पर सहमत नजर नही आ रहे।।भाजपा के पास बाडमेर से कोई बहुत बड़ा नाम सामने नही आ रहा।।कर्नल सोनाराम का संघ विरोध कर रहा है। वही कैलाश चौधरी को जिताऊ उम्मीदवार नही मांन रहे पार्टी नेता।।अब नजर टिकी है अंतिम निर्णय पर।।अब तक के समस्त उम्मीदवारों में महेंद्र सिंह चौधरी भारी पड़ रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें