शनिवार, 9 मार्च 2019

बाड़मेर सुनीता 'राष्ट्रीय नारी गौरव 2019 अवार्ड' से सम्मानित

बाड़मेर सुनीता 'राष्ट्रीय नारी गौरव 2019 अवार्ड' से सम्मानित

बाड़मेर। बाड़मेर की बेटी सुनीता को जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में 'राष्ट्रीय नारी गौरव 2019 अवार्ड' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्टील भवन शास्त्री सर्किल पर कैवल्य संस्थान जोधपुर द्वारा आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर की 51 मगिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस पंकज चौधरी, विशिष्ट अतिथि मुकुल चौधरी व विक्रमसिंह राजपुरोहित ने महिलाओं को 'राष्ट्रीय नारी गौरव के पुरुस्कार से सम्मानित किया। संस्थान की अध्यक्ष निशा राठौड़ ने बताया कि राजस्थान ने विभिन्न जिलों की 51 महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिसमें बाड़मेर की सुनीता चौधरी को संगीत के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अहम कार्यक्रमो में आमजन को जोड़ने के के लिए सम्मानित किया गया। सुनीता चौधरी जैसलमेर में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आईपीएस पंकज चौधरी ने कहा कि आज की नारी पुरुषों से कहीं कम नही है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को सम्मान के साथ अधिकार मिले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें