शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

देश की महिलाओ को मिलने वाला सर्वोच्च पुरस्कार मिलेगा बाड़मेर की रूमादेवी को राष्ट्रपति करेगें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

देश की महिलाओ को मिलने वाला सर्वोच्च पुरस्कार मिलेगा बाड़मेर की रूमादेवी को

राष्ट्रपति करेगें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

बाड़मेर की बेटी रूमादेवी इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार ग्रहण करेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आगामी 8 मार्च को राष्ट्रपति भवन में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि के लिये ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान की अध्यक्ष रूमादेवी को एक लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि रूमादेवी पिछले वर्ष राज्यपाल द्वारा गंणतत्र दिवस पर राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं। साथ ही हस्तशिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिये कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचो पर सम्मानित होकर जिले व देश का नाम गौरवान्वित कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें