शनिवार, 2 फ़रवरी 2019

लोकसभा चुनाव 2019* *बाडमेर जेसलमेर संसदीय क्षेत्र में भाजपा नया चेहरा तलाश रही है,*

लोकसभा चुनाव 2019*

*बाडमेर जेसलमेर संसदीय क्षेत्र में भाजपा नया चेहरा तलाश रही है,*


बाडमेर जेसलमेर संसदीय क्षेत्र में इस बार होने वाले चुनाव से पूर्व भाजपा उम्मीदवार तलाश रही है।।भाजपा के नेता कई स्तर पर मंथन कर चुके है।।इधर वर्तमान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भी दौड़ में बने हुए है। राजनीति गलियारे में चर्चा आम है कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा नया चेहरा उतरेगी।जिसकी तलाश बदस्तूर जारी है।।नया चेहरा नही मिलने की स्थति में जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखवत या राज्यवर्धन सिंह को यहां से उतरने की भी संभावना से इनकार नही किया जा सकता।।फील वक़्त में बाडमेर जेसलमेर से स्वामी प्रतापपुरी,महेंद्र सिंह चौधरी के नाम सर्वाधिक चर्चा में है।।तो वर्तमान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भी दावेदारी जता रहे है।।सूत्रानुसार भाजपा जातिगत आधार पर ठोस प्रत्यासी मैदान में उतारने की तैयारी में है।।क्षेत्र में कोई ऐसा नया चेहरा भाजपा में दूर तक दिखाई नही देता।।ऐसे में जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को बाडमेर लाकर सियासी दांव खेला सकती है। जोधपुर में पूर्व जे डी ए चेयरमेन प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतार सकती है।।गजेंद्र सिंह जोधपुर में इस वक़्त कमजोर आंके जा रहे है।।वसुंधरा राजे की गुड बुक में चल रहे प्रो महेंद्र राठौड़ के नाम को लॉटरी जोधपुर से निकल सकती है।।बाडमेर में यदि कांग्रेस राजपूत उम्मीदवार उतरती है तो भाजपा सामने जाट लाएगी और कांग्रेस जाट उतरती है तो भाजपा राजपूत उतरेगी।।ऐसे में भाजपा के पास दमदार उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर अमल किया जा रहा है ।भाजपा के सूत्रों के अनुसार बाडमेर वसुंधरा राजे के लिए नाक की सीट बनी हुई है।।जो हर हाल में जितना चाहती है। अब देखना यह है कि मैदान में बैटिंग करने किसे उतरेगी।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें