शुक्रवार, 4 जनवरी 2019

*जैसलमेर। युवा उम्मीद ने लगाया जनता दरबार,जनता ने अपनी पीड़ा बताई,कलेक्टर ने कहा समाधान होगा,जनता भी सहयोग करे*

*जैसलमेर। युवा उम्मीद ने लगाया जनता दरबार,जनता ने अपनी पीड़ा बताई,कलेक्टर ने कहा समाधान होगा,जनता भी सहयोग करे*

*जिला कलेक्टर नमित मेहता का सार्थक प्रयास,जनता को फिर लगे उम्मीदों के पंख*


जेसलमेर जेसलमेर के नव नियुक्त जिला कलेक्टर नमित मेहता आज पूरे लवाजमे के साथ जनता दरबार मे हाजिर हुए।मेहता के शहर निरीक्षण के पूर्व नियोजित कर्र्यक्रम के बावजूद जनतासे दिल खोल के मिले।उनकी समस्याए सुनी।।हालांकि कलेक्टर का प्रोग्राम दो दिन पूर्व तय होने के बाद नगर परिषद सब अच्छा है बताने के भरसक प्रयास किये।मगर युवा कलेक्टर के इरादे परिषद भांप नही पाया।।करीब दो घण्टे शहर की सड़कों पर पैदल चल कर जनता की समस्याओं को नजदीक से सुना।।शहर में सबसे बड़ी समस्या यातायात को लेकर सामने आई।।शहर में जगह जगह अतिक्रमण के चलते  यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।साथ ही आर यू डी पी के खुदाई कार्यो के बाद स्थतिया और बदतर हुई ।।शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर भी जनता ने अपनी बात रखी।।तीतर बितर खड़े ठेलों के कारण भी यातायात प्रभावित होने सामने आया।।जिला कलेक्टर जिस मार्ग से भी गुजरे जनता ने अपनी पीड़ा बताई।।कलेक्टर के इस कदम से जनता में फिर उम्मीदों के पंख लगे।।कलेक्टर ने भी अपने इरादे साफ किये की जनता की समस्याओं का समाधान होगा मगर जनता भी सहयोग करे। कलेक्टर साथ चल रहे आयुक्त पवन कुमार सुथार को बराबर निदेश दे रहे थे।आयुक्त अपनी टीम के साथ दो दिन से शहर की सीरत बदलने में लगे थे।।मगर स्थायी समस्याए दो दिन में कहां ठीक होनी।।कलेक्टर की पारखी नजर ने सब कुछ भांप लिया।।एक परिपक्व कलेक्टर के रूप नमित मेहता नजर आए।।जिसने शहर को अंतराष्ट्रीय ख्याति अनुरूप ढालने की उम्मीद जगाई।।एक दिन में हालात नही बदलने मगर इस निरीक्षण के फॉलो अप कलेक्टर साब निरन्तर लेते रहे तो यकीनन सुधार सामने आएगा।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें