रविवार, 6 जनवरी 2019

स्वाभिमान की लहर ने वसुंधरा सरकार को हराया, इसी जोश व जुनून के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलानी चित्रा सिंह

 स्वाभिमान की लहर ने वसुंधरा सरकार को हराया, इसी जोश व जुनून के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलानी  चित्रा सिंह

विधानसभा चुनाव में जिस तरह चली स्वाभिमान की लहर ने वसुंधरा सरकार को हराया, इसी तरह का जोश व जुनून के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलानी है। विधानसभा चुनाव हर कार्यकर्ता व आम जनता की जीत है। चित्रा सिंह ने शनिवार काे डाक बंगले में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए यह बात कही।
कहा कि विधानसभा चुनाव में जहां कहीं भी चूक रही है, अब उसमें सुधार करने के साथ बूथ को मजबूत करना है, ताकि लोकसभा चुनाव में हम राजस्थान में अधिकाधिक सीटें निकाल सके। विधानसभा चुनाव में जिस तरह स्वाभिमान की लहर चली, वह आगे भी चलती रहेगी। प्रदेश में जिस तरह से अहंकारी शासन को खत्म कर सरकार बनाई है, इसी तरह केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। इससे पूर्व चित्रा सिंह के डाक बंगले पहुंचने पर विधायक मदन प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, सभापति रतनलाल खत्री, पार्षद चंद्रा बालड़ ने गुलदस्ता, शॉल व फूलमाला से स्वागत किया। विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी थी। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली पचपदरा विधानसभा में विजयी होना जनता व हमारे लिए गौरव की बात है। भाजपा के राज में लोगों को हर तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार ने रिफाइनरी का काम अटकाए रखा, तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में हमने 100 किलोमीटर पद यात्रा कर सरकार पर दबाव बनाया। तब जाकर यह काम वापस शुरु हो पाया। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाए। ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महारानी के अहंकार को खत्म किया है, लोकसभा में मोदी के घमंड को भी समाप्त करना है। कार्यक्रम में उप सभापति राधेश्याम माली, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश भील, कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष नरेश जैन, जितेंद्रसिंह मूंगड़ा, जितेंद्रसिंह उमरलाई, रईसदान चारण बागुंडी ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, हुकमाराम राठौड़, विक्रमसिंह टापरा, नेमीचंद प्रजापत, खीमसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश मेघवाल, आंबाराम भील सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें