गुरुवार, 3 जनवरी 2019

*बाड़मेर सड़को पे निकले कलेक्टर गुप्ता,शहर के बदहाल हालातों से हुए रूबरू,सुधार के प्रयास शुरू*

बाड़मेर *सड़को पे निकले कलेक्टर गुप्ता,शहर के बदहाल हालातों से हुए रूबरू,सुधार के प्रयास शुरू*


*बाडमेर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता आज शहर के हालातों से रूबरू होने सड़को पे निकले।।उन्होंने अहिंसा सर्किल ,पालिका बाजार,विवेकानंद सर्किल,चामुंडा चौराहा ,गांधी चौक सहित प्रमुख स्थानों कनिरिक्षण किया।शहर की सीवरेज व्यवस्था,सफाई व्यवस्था,अतिक्रमण,सड़को के किनारे व्यपारियो द्वारा रखे सामान सहित छोटे छोटे मुद्दों पर निरीक्षण किया।जनता से समस्याओं को लेकर संवाद किया।।जिला कलेक्टर ने बदहाल वतावस्था पर नाराजगी जताई आयुक्त को खरी खोटी सुनाई ।शहर की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमणों को लेकर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।।उन्होंने दुकानदारों को भी सामान बाहर न रखने की हिदायत दी। शहर की दीवारों पे लगे होर्डिंग पोस्टर तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने अहिंसा सर्किल से गांधी चौक पैदल चल निरीक्षण किया।।उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश शर्मा,उप खण्ड अधिकारी नीरज मिश्रा,आयुक्त,यू आई टी के अधिकारी थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें