गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान ढही मिट्‌टी, ब्लॉक में दबने से दो मजदूरों की मौत

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान ढही मिट्‌टी, ब्लॉक में दबने से दो मजदूरों की मौत
हादसे में घायल मजदूर को अस्पताल ले जाते हुए। फोटो विशुु वॉट्स।

हनुमानगढ़। यहां जंक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के दौरान गुरुवार को मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दब गए। डेढ़ घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें वहां निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टारों ने दो को मृत घोषित कर दिया। करीब 25 मिनट मिट्टी में धंसे रहे श्रमिक। मरने वाले दोनों मजदूर दीपचंद और धनी दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। दोनों मध्यप्रदेश के टीकमगढस़ जिले से थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंक्शन में रेलवे अंडर ब्रिज का काम चल रहा था। अचानक मिट्‌टी धंस गई जिससे तीन मजदूर वहां फंस गए। आस-पास काम कर रहे मजदूर मदद को आए, लेकिन मिट्‌टी का ढेर काफी बड़ा होने के कारण उसमें फंसे मजदूरों को नहीं निकाल सके। क्रेन व जेसीबी की मदद से मिट्‌टी हटाई गई जिसमें आधा घंटा लग गया।

इसके बाद एंबुलेंस से मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दो मजदूरों दीपचंद पुत्र रघुवर अहरवा चौधरी उम्र 25 साल निवासी जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश तथा धनी पुत्र परमा अहरवा चौधरी उम्र 17 साल निवासी टीकमगढ़ को मृत घोषित कर दिया।

एक मजदूर तुरंत ही निकल आया
ब्लॉक के नीचे खाली स्थान पर मिट्‌टी के थैले लगा रहे थे। मिट्‌टी गिरते ही एक मजदूर तुरंत ही बाहर निकल आया, लेकिन बाकी दो वहीं फंस गए। वहां काम कर रही जेसीबी से मिट्‌टी हटाई गई जिसमें डेढ़ घंटा लग गया। इसके बाद एंबुंलेंस में आने में थोड़ी देर हो गई जिससे मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।


अधिकारी पहुंचे मौके पर
हादसे का पता लगते ही बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीएम प्रभातीलाल जाट, एसडीएम सुरेंद्र पुरोहित, सीआई पुष्पेंद्र झाझड़ियां जिला मौके पर पहुंचे फिर अस्पताल भी गए। 

आर्थिक सहायता की घोषाणा
कंपनी के ठेकेदार ने दोनों के परिजनों को पांच-पांच लाखा रुपए की आर्थक सहायता की घोषाण की है। वहीं जिला कलेक्टर की ओर से मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें