बुधवार, 26 दिसंबर 2018

जिला कलक्टर ओम कसेरा को भावभीनी विदाई

जिला कलक्टर ओम कसेरा को भावभीनी विदाई

जैसलमेर, 26 दिसम्बर। जिला कलक्टर ओम कसेरा के प्रतापगढ जिला कलक्टर पद पर स्थानान्तरण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर पर जिला अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट परिसर के कार्मिको द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रषासन की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेष्वरलाल मीणा ने कसेरा को गुलदस्ता भंेट कर एवं षाॅल ओढाकार सम्मान किया वहीं स्मृति चिन्ह् भेंट किया। उपखण्ड अधिकारी विकास पुरोहित के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर के कार्मिको ने भी माल्यार्पण कर विदाई दी।

जिला कलक्टर कसेरा ने कहा कि जैसलमेर में कलक्टर के पद पर कम समय काम करने को मिला लेकिन यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यषैली एवं निष्ठा भाव और मृदूल स्वभाव बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे इस कार्य षैली को बनाएं रखंे एवं जनसेवा के लिए तत्पर रहकर लोगों को राहत पहंुचावें।

उपखण्ड अधिकारी पुरोहित ने कसेरा के मृदुभावी व्यवहार एवं पारदर्षी कार्य षैली ने हर अधिकारी व कर्मचारी के दिल में अमिट छाप छोडी है। उन्होंने कसेरा के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सदैव सहयोग की आषा जताई। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेषक सांख्यिकी बी.एल.मीणा ने किया। विदाई के अवसर पर पी.ए. नगेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित थें। सभी ने तहेदिल से जिला कलक्टर को विदाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें