सोमवार, 10 दिसंबर 2018

बाडमेर जेसलमेर *प्रत्यासियो की धड़कने तेज़,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बाडमेर
*प्रत्यासियो की धड़कने तेज़,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

*बाडमेर जेसलमेर जिलो सहित राज्य भर में चुनाव लड़ रहे प्रत्यासियो की धड़कने तेज़ हो गई है।।मतगणना का काउंट डाउन शुरू हो गया।।इसी बीच जिला प्रशासन द्वारा मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। कल सुबह आठ बजे जेसलमेर और बाडमेर के महाविद्यालय प्रांगणों में मतगणना शुरू होगी।।बाडमेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मेवाराम जैन का भाजपा के कर्नल सोनाराम चौधरी, शिव में कांग्रेस के अमीन खान का भाजपा के खुमान सिंह,चोहटन में कांग्रेस के पदमाराम का भाजपा के आदूराम ,गुडा में कांग्रेस के हेमाराम चौधरी का भाजपा के लादूराम विश्नोई,पचपदरा में कांग्रेस के मदन प्रजापत का भाजपा के अमराराम ,सिवना में भाजपा के हमीर सिंह का कांग्रेस के पंकज प्रताप और निर्दलीय बालाराम,बायतु से कांग्रेस के हरीश चौधरी का आर एल पी के उम्मेदाराम,ब स पा के किशोर सिंह कानोड़,भाजपा के कैलाश चौधरी से मुकाबला है।।तो जेसलमेर से कांग्रेस के रूपाराम धनदे का भाजपा के सांग सिंह भाटी और पोकरण में कांग्रेस के साले मोहम्मद का भाजपा के स्वामी प्रतापपुरी से मुकाबला है। दोनो दलों के प्रत्यासी अपनी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। जनता ने अपना फैसला 7 दिसम्बर को दे दिया था। कल सुबह मतगणना के साथ भाग्य का पिटारा खुलेगा। प्रत्यासियो के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है।।बाडमेर ,चोहटन,शिव ,गुडा, जेसलमेर में कांग्रेस मजबूत दिख रही है तो सिवाणा में निर्दलीय बालाराम, बायतु में चतुष्कोणीय मुकाबले में कोई भी निकल सकता है। अनुसूचित जाति के मतों पर निर्णय होगा।।पचपदरा में भितरघात के चलते भाजपा का पलड़ा कुछ भारी लग रहा है। मदन प्रजापत को संघर्ष करना पड़ रहा है तो पोकरण में जातीय समीकरण काँग्रेज़ के पक्ष में दिख रहे है तो भाजपा हिन्दू मतों के ध्रुवीकरण की बात कर रहा है।।कुल मिलाकर दिलचस्प नतीजे आने तय है।।इधर जिला कलेक्टर जेसलमेर ओमकसेरा और बाडमेर कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते ,पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट और जगदीश चन्द्र शर्मा ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें