शनिवार, 1 दिसंबर 2018

*बाडमेर राममंदिर बन के रहेगा।।अमित शाह।*

*बाडमेर राममंदिर बन के रहेगा।।अमित शाह।*

बाड़मेर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को बालोतरा के भगतसिंह स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट करे कि राममंदिर के निर्माण को लेकर उनकी क्या सोच है। क्या वे चाहते है कि आयोध्या में राम मंदिर बने। भाजपा डंके की चोट पर कहती है कि 2019 में देश में भाजपा सरकार आई तो राम मंदिर जल्दी बनेगा।

उन्होंने उदयपुर में राहुल गांधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश का चुनाव जीतने के लिए देश में सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी शर्म करे, देश का मान-सम्मान सार्जिकल स्ट्राइक से बढ़ा है। उन्होंने बीकानेर में भारत माता की जय की जगह सोनिया गांधी की जय बोलने पर आड़े हाथ लिया।

शाह ने कहा कि आसाम में 55 लाख घुसपैठिए है और इसके पक्ष में राहुल लोकसभा में बोलते है, वो क्या इनके मौसेरे भाई लगते है। भाजपा सरकार आई तो देश में से घुसपैठियों को बाहर फेंक दिया जाएगा। अमित शाह ने वादा किया लोकसभा चुनावों से पहले बालोतरा, समदड़ी, अहमदबाद, मुम्बई रेल की मांग को पूरा कर लिया जाएगा। शाह यहां 2.02 बजे दोपहर में पहुंचे और 2.32 बजे रवाना हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें