शुक्रवार, 30 नवंबर 2018

बाड़मेर। हमने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया- राजे

बाड़मेर। हमने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया - राजे


राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में विभिन्न राजनीतिक दलों ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्ममंत्री वसुंधरा राजे ने बाड़मेर के शिव के भियाड़ गाँव में चुनावी सभा को संबोधित किया।



वसुंधरा ने कहा कांग्रेस के लोग हवा में चलते हैं, भाजपा के नेता छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते हैं। भाजपा में निचले स्तर का कार्यकर्ता भी शीर्ष नेता बन सकता है। कांग्रेस में यह संभव नहीं।

मतदान में सात दिन का समय बचा है। भाजपा की सरकार आपके सामने झुक के खड़ी है। यह सरकार राज करने के लिए नहीं बल्कि आपसी सेवा के लिए खड़ी है।

वसुंधरा ने कहा जब आपने यह सरकार हमें सौंपी थी तो प्रदेश बीमारू राज्य कहलात था। आज मैं कह सकती हूं कि राजस्थान बीमारू नहीं है। प्रदेश बहुत आगे बढ़ चुका है जिसके लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ी।

बिजली विभाग पर 80 हजार करोड़ का कर्जा था। लेकिन सरकार ने गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया। सौभाग्य योजना के तहत हमने 2017 सितंबर से लेकर दिसंबर 2018 तक गरीब घरों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए पहली बार 5प्रदेश में किसानों के लिए पहली बार 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ किए गए।  वसुंधरा ने कहा कि हमने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें