शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

बाड़मेर। दीपोत्सव उत्सव के तीसरे दिन भी उल्लास व उमंग का माहौल

बाड़मेर। दीपोत्सव उत्सव के तीसरे दिन भी उल्लास व उमंग का माहौल


बाड़मेर। जिलेभर में बुधवार को दीपोत्सव का पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों में मिठाइयां बांट कर परस्पर खुशियां मनायी तथा पटाखे चलाए। वही लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को दीपों एवं झालरों से सजाया। दीपावली पर बेटियों ने खूब रंगोली सजाई गई। दोपहर से शाम तक अलग-अलग जगहों पर घर के आंगन में काफी सुंदर रंगोली सजाई और शाम के वक्त उस रंगोली में दीप जला कर उसका रोशन किया गया। दिवाली के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों के यहां गए और त्योहार की शुभकामनाएं दीं, वहीं सोसियल साइड फेसबुक और ट्विटर ,वॉट्सऐप, इंस्ट्राग्राम पर दिवाली की शुभकामनाओं के संदेश प्रेषित किये।

गुरुवार के दिन घर-घर गोवर्धन की पूजा की गई। सुबह जल्दी उठकर महिलाओं ने घरों के आगे गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि विधान से पूजा खुशहाली व अच्छे जमाने की प्रार्थना की। लोगों ने एक दूसरे के घरों पर पहुंचकर बधाइयां देकर खुशियां बांटी। दिनभर मोबाइल के जरिए भी बधाइयों का दौर चला। दिनभर लोगों ने एक दूसरे के घरों पर पहुंचकर रामा-सामा किया। लोगों ने एक दूसरे को राम-राम कहकर दीपावली की बधाई दी और खुशियां बांटी। आज शुक्रवार को भाई दूज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। बहिनों ने भाई के तिलक लगाकर, आरती उतार कर मुंह मीठा करवाया। भगवान से दीर्घायु की कामना की। उल्लास व उमंग के पर्व दीपोत्सव पर तीन दिन तक यह माहौल नजर आया।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें