शनिवार, 6 अक्तूबर 2018

।। बड़ी खबर ।। हड़ताली कर्मचारियों पर सख्त हुई सरकार, 'नो वर्क नो पे' का आदेश जारी

।। बड़ी खबर ।। हड़ताली कर्मचारियों पर सख्त हुई सरकार, 'नो वर्क नो पे' का आदेश जारी




शुक्रवार को वित्त विभाग ने काम नहीं तो वेतन नहीं फरमान जारी कर दिया।

वित्त विभाग ने हड़ताल, सामूहिक अवकाश व कार्य बहिष्कार पर रोक लगाते हुए बिना स्वीकृति काम पर नहीं आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव मुकेश शर्मा ने आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।

हड़ताल पर बैठे डेढ़ लाख कर्मचारियों के वेतन से कटौती होगी। इसमें मंत्रालयिक कर्मचारी, रोडवेज कर्मी, पंचायती राज कर्मचारी, पटवारी और इंजीनियर्स सहित कई विभागों शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें