सोमवार, 29 अक्तूबर 2018

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन ग्राउंण्ड में सेरेमोनियल परेड की ली सलामी* *सेरेमोनियल परेड में शरीक हुए अधिकारी/कर्मचारी*

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन ग्राउंण्ड में सेरेमोनियल परेड की ली सलामी*

*सेरेमोनियल परेड में शरीक हुए अधिकारी/कर्मचारी*

*विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लाईन में हुआ सम्पर्क सभा का आयोजन*

*पुलिस अधीक्षक ने सुना अधिकारीयों/कर्मचारीयो की समस्याओ को, दिये गये निराकरण के प्रभावी आदेश*

       पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने तथा जवानों के शारीरिक मजबूत बनाने हेतु प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को पुलिस लाईन जैसलमेर में परेड का आयोजन किया जा रहा है, उसी कड़ी में आज दिनांक 29-10-2018 को जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर जगदीश चंद्र शर्मा  परेड में शरीक हुए। जिसमे सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारी शरीक हुए। जिला पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली ओर परेड का निरीक्षण किया।

*पुलिस लाईन सम्पर्क सभा का आयोजन, सुना समस्याओं को*
जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर  जगदीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस के अधिकारीगण व जवान शरीक हुए, सम्पर्क सभा में अधिकारियों/कर्मचारियों  की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण बाबत् आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस का ध्येय वाक्य ‘‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय‘‘ को चरितार्थ करने हेतु हमेशा तत्पर रहने के निर्देश दिये तथा शरीर को स्वस्थ रखने हेतु हमेशा व्यायाम एवं योग करने के निर्देश दिये। अगर शरीर स्वच्छ रहेगा तो हमारा मन एवं दिमाग भी स्वच्छ रहेगा जिससे ड्यूटी के दौरान मानसिक टेन्शन दूर होगा। इसके अलावा समस्त स्टाॅफ को आज के परिवेश में कम्प्यूटर सिखने पर जोर दिया गया। तथा सभी को यातायात नियमो का कडाई से पालन करने की हिदायत की गई। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर वक्त तत्पर रहने की बात कही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें