बुधवार, 31 अक्तूबर 2018

ये दिग्गज होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

ये दिग्गज होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

नई दिल्ली। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर इन दिनों सियासी पारे में जोरदार उबाल आया हुआ है। चुनाव में जीत और सत्ता के लिए होने वाले संघर्ष के लिए राजनीतिक दल अपने अपने यौद्धा तैयार करने में जुटे हैं। वहीं चुनाव में किसी भी पार्टी के प्रति माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रचारकों-स्टार प्रचारकों को लेकर भी कवायदें की जा रही है। इसी बीच सबसे पहले फर

बाड़मेर न्यूज ट्रैक आपको बता रहा है भाजपा के उन स्टार प्रचारकों के नाम, जो विधानसभा चुनाव में अपने अपने इलाकों में जाकर पार्टी एवं पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे।

भाजपा के इन स्टार प्रचारकों की सूची में से अधिकांश पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ​के साथ ही कई केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं पर भी राजस्थान के रण में पार्टी की फतेह का ध्वज फहराने के लिए लोगों में पार्टी के प्रति माहौल बनाने और पार्टी प्रत्याशी की जीत की राह आसान बनाने का जिम्मा रहेगा।

ये हैं भाजपा के स्टार प्रचारकों के नाम :
नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष
वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान
ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
प्रकाश जावड़ेकर, चुनाव प्रभारी, प्रदेश भाजपा
राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृह मंत्री
सुषमा स्वराज, विदेश मंत्री
स्मृति ईरानी, केन्द्रीय कपड़ा मंत्री
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, केन्द्रीय मंत्री
गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री
अर्जुन मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री
पीपी चौधरी, केन्द्रीय मंत्री
सीआर चौधरी, केन्द्रीय मंत्री
विजय गोयल, केन्द्रीय मंत्री
किरोड़ीलाल मीणा, सांसद
नारायण पंचारिया, सांसद
रामनारायण डूडी, सांसद
रामकुमार वर्मा, सांसद
परेश रावल, सांसद
हेमा मालिनी, सांसद
किरण खेर, सांसद
गुलाबचंद कटारिया, गृह मंत्री
मदनलाल सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
अशोक परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष
अविनाश राय खन्ना, प्रदेश प्रभारी
वी सतीश, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री
चंद्रशेखर, संगठन महामंत्री, प्रदेश भाजपा
मनोज तिवाड़ी, प्रदेशाध्यक्ष, दिल्ली भाजपा
प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब
जनार्दन सिंह गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता
राजेन्द्र गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता
जसवंत सिंह विश्नाई, वरिष्ठ भाजपा नेता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें