मंगलवार, 2 अक्तूबर 2018

राजस्थान में रोडवेज हड़ताल के बीच कर्मचारी ने किया सुसाइड

राजस्थान में रोडवेज हड़ताल के बीच कर्मचारी ने किया सुसाइड

जयपुर। राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को 16 दिन हो रहे हैं, लेकिन सरकार और हड़ताली कर्मचारियों के बीच गतिरोध ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राजधानी जयपुर से आई एक खबर ने हड़कंप मचा दिया। दरअसल, रोडवेज के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। रोडवेज हड़ताल के दौरान किसी कर्मचारी के सुसाइड करने का संभवतया ये पहला मामला है।





जानकारी के अनुसार रिटायर रोडवेज कर्मी ने जयपुर के सिविल लाइन्स फाटक के नज़दीक ट्रेन के आगे छलांग लगा डाली। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि रोडवेज का ये रिटायर्ड कर्मचारी रिटारमेंट की राशि नहीं मिलने से परेशान चल रहा था। मृतक की शिनाख्त वीरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। अशोक नगर थाना पुलिस ने फ़िलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पड़ताल शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें