शुक्रवार, 12 अक्तूबर 2018

जैसलमेर शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश यातायात शाखा जैसलमेर द्वारा अभियान चलाकर 107 चालान किये



जैसलमेर शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश
यातायात शाखा जैसलमेर द्वारा अभियान चलाकर 107 चालान किये
         

 शहर में वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर जगदीश चन्द्र शर्मा द्वारा प्रभारी यातायात शाखा जैसलमेर को शहर में यातायात नियमों पालना नहीं करने वालों खिलाफ कार्यवाही, बिना हेलमेट दूपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट, बिना नम्बरी, काले काॅच की गाडियों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेजगति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निर्देशों की पालना मंे यातायात शाखा प्रभारी कपूराराम उनि के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाकर यातायात शाखा जैसलमेर द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों एवं शहर मंे तैनात रहकर वाहनों की चैकिंग कर विभिन्न हैड में 107 चालान करते हुए समझाईश की गई।
            पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर द्वारा आमजन से अपील की कि समस्त आमजन यातायात नियमों का पालन करे तथा दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन को तेजगति में ना चलाये, अपने वाहन के कागजात साथ में रखे, वाहन चलाते वक्त मोबाईल का प्रयोग ना करे। यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*पुलिस थाना सदर द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने वाले खिलाफ कार्यवाही*
            ज्ञात रहे कि आज दिनंाक 12.10.2018 को थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कांतासिंह ढिल्लों द्वारा दौराने हल्का गस्त बरमसर चैराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या आरजे 19 टीए 0794 में क्षमता से अधिक सवारियों के भरे होने तथा वाहन के चालक द्वारा वाहन को तेजगति एवं लापरवाही से चलाने के कारण वाहन को सीज करने वाहन चालक के खिलाफ पुलिस थाना सदर में प्रकरण दर्ज किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें