मंगलवार, 25 सितंबर 2018

प्यार का करुण अंत / बच्चों के सामने ही प्रेमी ने की विवाहित प्रेमिका की हत्या


प्यार का करुण अंत / बच्चों के सामने ही प्रेमी ने की विवाहित प्रेमिका की हत्या
मृतक नंदी

सूरत पांडेसरा के पास वडोदर गांव में विवाहित प्रेमिका को उसके प्रेमी ने लाठी से वार से हत्या कर दी। उस समय प्रेमिका के दो बच्चे भी वहीं थे। हत्या के बाद प्रेमी फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

दोनों के बीच विवाद हुआ था: पांडेसरा के वडोद गांव में संजय अपनी पत्नी नंदी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह मिल में नौकरी करता है। गणेश नगर में वह किराए के मकान में रहता है। संजय जब ड्यूटी पर गया था, तब रात में नंदी का प्रेमी अजय उसके घर पहुंचा। अजय ने नंदी से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। नंदी इसके लिए तैयार नहीं थी। इस पर दोनों में विवाद हुआ, तब अजय ने उसे लाठी इतना मारा कि नंदी बुरी तरह से घायल हो गई।

दोनों मासूम घबरा गए: नंदी घर में दो बच्चों के साथ रहती थी। इस दौरान अजय आया, दोनों के बीच विवाद हुआ। फिर अजय नंदी को मारने लगा, यह देखकर दोनों बच्चे घबरा गए। अजय के सामने वे दोनों कुछ नहीं कर पाए। अब पुलिस नंदी के बेटे को गवाह बनाकर मामले की जांच कर रही है।
3 साल से था प्रेम-संबंध: नंदी और अजय के बीच तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। दोनों को संजय ने रंगे हाथ पकड़ा भी था। इस पर प्रेमी अजय ने संजय को धमकी भी दी थी। दोनों की संबंधों की जानकारी मिलने के बाद संजय ने 5 घर बदले, पर हर जगह अजय पहुंच जाता था। आखिर इस प्रेम संबध का करुण अंत हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें