रविवार, 30 सितंबर 2018

विधानसभा आम चुनाव ,2018 सेक्टर अधिकारियों को चुनाव कार्य के सम्बन्ध में दिया गया प्रायोगिक प्रषिक्षण


विधानसभा आम चुनाव ,2018

सेक्टर अधिकारियों को चुनाव कार्य के सम्बन्ध में दिया गया प्रायोगिक प्रषिक्षण



             जैसलमेर, 30 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर ) ओम कसेरा के निर्देषानुसार विधान

सभा आम चुनाव ,2018 के लिए नियुक्ति किए गए सभी सेक्टर अधिकारियों को रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डी.आर.डी.ए.सभागार में वी.वी.पेट के संबंध में प्रायोगिक प्रषिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रषिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) वीरेन्द्र कुमार वर्मा , उपायुक्त उपनिवेषन मोहनदान रतनू , उपनिदेषक सांख्यिकी डॉ. बी.एल.मीना तथा ए.सी.ओ.चेतन चौहान तथा जिला सत्त षिक्षा एवं साक्षरता अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी राजकुमार विष्नोई के साथ ही कई सेक्टर अधिकारीगण उपस्थित थे।

            प्रषिक्षण के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) श्री वर्मा ने चुनाव जैसे महत्चवपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए प्रषिक्षण में अनुपस्थित रहे सेक्टर अधिकारियों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यो में सभी सेक्टर अधिकारियों की अहम् भूमिका रहेगी इसलिए उन्हें सोंपे गए दायित्वों का पारदर्षिता के साथ पूर्ण जिम्मेदारी व गंभीरतापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।

             उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) वर्मा ने  सेक्टर अधिकारियों को चुनाव के दौरान उनके द्वारा किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यो की बिन्दुवार जानकारी दी और प्रषिक्षण के मौके पर ही एक-एक सेक्टर अधिकारी को बुला कर बैलेट युनिट पर मतदान करवाया गया एवं उन्हें निर्देषित किया कि वे स्वयं इसका भली भाति बेहतरीन ढंग से संचालन करके देख लें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के समय ईवीएम वीवीपेट मषीन में कोई गड़बड़ी तो नहीं है, इसमें किसी प्रकार की कोई षंका समाधान तो नहीं है इसका अभी से ही गहनता से प्रायोगिक प्रषिक्षण प्राप्त कर लें।

            उपनिदेषक, सांख्यिकी एवं वी.वी.पेट प्रभारी डॉ. बी.एल. मीना ने प्रषिक्षण में उपस्थित सभी सेक्टर अधिकारियों को वी.वी.पेट मषीन के संचालन गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आयोग ने पहली बार वीवीपेट मषीन का उपयोग ईवीएम के साथ कराया जा रहा है इसका मूल उद्वेष्य यह हैं कि मतदाता ने जिस अभ्यर्थी को मत डाला है उसकी पर्ची उसमें से निकलेगी व सात सैकेण्ड तक यह पर्ची उसके अवलोकन के लिये रहेगी ताकि उसे संतुष्टि होगी जिसे उसने मत दिया उसे ही यह मत पड़ा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी सभी अनुभवी है एवं अपने अनुभव का उपयोग करते हुए चुनाव के कार्य को सुचारु ढंग से सम्पन्न कराएगें।

            प्रषिक्षण के दौरान उपायुक्त उपनिवेषन मोहनदान रतनू द्वारा सेक्टर अधिकारीगण को प्रायोगिक प्रषिक्षण के संबंध में कंट्रोल वी.वी.पेट और बेलेट युनिट को जोड़ने के तरीकों के बारे में विस्तार जानकारी प्रदान की गई।

                                    --000--



                                                विधानसभा आम चुनाव ,2018

के सुचारु संपादन एवं समयबद्ध क्रियान्विति के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

           जैसलमेर, 30 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर ) ओम कसेरा द्वारा जारी किए गए एक आदेष के अनुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव ,2018 को देखते हुए चुनाव के बेहतरीन ढंग से सुचारु सम्पादन एवं समयबद्ध क्रियान्विति के लिए विभिन्न प्रकौष्ठ गठित किए गए थे।

            जारी आदेषानुसार उक्त गठित प्रकौष्ठ में संषोधन करते हुए मुख्य आयोजना अधिकारी ,जिला परिषद जैसलमेर डॉ0 बी.एल.मीना को प्रभारी अधिकारी प्रषिक्षण नियुक्त किय गया है।

                                          --000--

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें