बुधवार, 8 अगस्त 2018

भरतपुर। रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव नाले में मिला

भरतपुर।  रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव नाले में मिला


भरतपुर। शहर में बुधवार को एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों और परिजनों ने शव को नाले से निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना मथुरा गेट इलाके के नगरोटा मोहल्ले में सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने नाले में रिटायर्ड पुलिसकर्मी देवी सिंह को अचेतावस्था में पाया। लोगों ने पुलिस व देवी सिंह के परिजनों को सूचना दी। परिजन वहां पहुंचे तथा लोगों की मदद से देवी सिंह को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों व आस-पास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि देवी सिंह रात को घर से निकले थे। उसके बाद लौटे नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव नाले में मिला, रात को घर से निकले थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें