बुधवार, 8 अगस्त 2018

जैसलमेर। संघ कार्यकर्ताओ को किया जा रहा प्रताड़ित , विधायक से नाराजगी बढ़ी

जैसलमेर। संघ कार्यकर्ताओ को किया जा रहा प्रताड़ित ,विधायक से नाराजगी बढ़ी


जैसलमेर। ज्यूँ ज्यूँ चुनाव नजदीक आ रहे जैसलमेर के विधायक छोटू सिंह भाटी की सरकारी महकमो में कमज़ोर पकड़ की पोल भी खुल रही है।अपने आपको मजबूत साबित करने के चक्कर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को इधर उधर पटक रहे। जानकारी के अनुसार संघ के कर्मठ कार्यकर्ता जो सेवा भावी है।अपनी कर्तव्य परायणता के लिए जाने जाते है को हटाकर अपने किसी चहेते का उनके स्थान पर स्थानांतरण करवा दिया। संघ की लाख मिन्नतों के बाद एक बयान दिया मेने किसी को हटाने की डिजयर नही दी।


इससे पहले भी समाज विशेष के प्रतिष्ठित व्यक्ति की धर्मपत्नी का जानबूझ कर स्थानांतरण लम्बी दूरी पर करवाया। चुनावी दौर में जहां वसुंधरा राजे भाजपा के सत्ता वापसी के लिये एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है वही क्षेत्रीय विधायक भाजपा की छवि धूमिल करने में लगे है बिना सोचे समझे फेसले ले रहे।

खास बात की मुख्य धुरी संघ के कर्मठ कार्यकर्ता को भी नही बक्शा जा रहा हे । विधायक की कार्यशैली से वैसे भी आम आदमी को कोई फायदा नही हुआ। अपनो के मोह में उलझ पांच साल तो निकाल लिए ।मगर आगे वाली राह ज़रा कठिन होगी।जनता के खिलाफ जाकर जनता का आशीर्वाद कैसे पा सकते है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें