बुधवार, 1 अगस्त 2018

राजस्थान में फिलहाल बारिश के नहीं असार

राजस्थान में फिलहाल बारिश के नहीं असार 

जयपुर। राजस्थान से जैसे मानसून रूठ गया है। पिछले पांच दिनों से कहीं भी बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है। हालांकि एक- दो स्थानों को छोड़कर रात व दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर रही है। बीती रात गंगानगर में तापमान 29.5 डिग्री रहा जो राज्य में सबसे अधिक था। अलवर में 28 तो जोधपुर में बीती रात तापमान 27.6 डिग्री रहा। औसत बारिश की जहां बात है तो प्रदेश में अभी तक 28.1 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई है। हालांकि तीन जिलों बाड़मेर, जालौर, सिरोही में सूखे की स्थिति है।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की बरसात हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 35 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। जयपुर में सुबह 10 बजे तापमान 29 डिग्री रहा तथा नमी 63 प्रतिशत रही। शहर में धूप निकलने के बावजूद तेज हवा चलने के कारण सुबह सुहावनी रही। यहां हवा 18 किमी प्रति घंटा की गति से चली।


suhana mosam के लिए इमेज परिणाम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें