गुरुवार, 19 जुलाई 2018

प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ को नई सूची में भी बाड़मेर जिले का कार्यभार


प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ को नई सूची में भी बाड़मेर जिले का कार्यभार


राठौड़ की कार्यकुशलता ,कर्मठता और कार्यशैली पर सैनी ने किया भरोसा



जयपुर भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी द्वारा समस्त जिलो के संघठन प्रभारी बदलने के साथ ही एक मात्र बाड़मेर जिला ऐसा रहा जंहा अध्यक्ष ने वर्तमान प्रभारी प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ चेयरमेन एवं राज्य मंत्री की कार्यकुशलता एयर कार्यशैली पर पुनः भरोसा जताया। यह महत्वपूर्ण इसीलिए भी है कि सभी जिलों के प्रभारी बदले गए है मगर बाड़मेर में प्रो राठौड़ को यथावत रखा है। राठौड़ ने पिछले दो सालों में बाड़मेर में मृतप्राय पड़े भाजपा संगठन में नई जान फूंकी है। बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता तैयार किये। उनकी मेहनत और निष्ठा पर भाजपा अध्यक्ष ने भरोसा जता फिर जिम्मेदारी दी है। प्रो राठौड़ को पुनः जिम्मेदारी देने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनकी कार्यकर्ताओ के बीच लोकप्रियता और पकड़। साथ ही उनके सतत प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पचपदरा सभा का सफल आयोजन हुआ था। प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ कार्यकर्ताओ से सीधे जुड़े हुए है। पूरे जिले में सम्मान रूप से लोकप्रिय हर। भाजपा संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता और प्रखर वक्ता के रूप में उनकी खास पहचान है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी उन्हें नजदीक माना जाता है। अभी हाल ही में गत 21 जून को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी से जोधपुर में जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 300 करोड़ के 3 ओवर ब्रिज के लोकार्पण एवम शिलान्यास के नामकरण से सामाजिक समरसता वीरदुर्गादास राठौड़,लोकदेवता वीर तेजाजी, शेरे राजस्थान भैरों सिंह शेखावत चर्चा में रहे थे इन्हें जोधपुर में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनके पुनः प्रभारी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें