शनिवार, 7 जुलाई 2018

बाड़मेर पत्नी पसंद नही आई तो केरोसीन डाल आग लगा दी*

*बाड़मेर पत्नी पसंद नही आई तो केरोसीन डाल आग लगा दी*



 बाड़मेर./ आग से झुलसी विवाहता ने कहा - मेरे पति को पसंद नहीं थी। इसलिए मुझे केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। शादी के करीब डेढ साल बाद पति ने पिता के साथ मिलकर विवाहिता को केरोसिन छिड़क जलाने का मामला शनिवार को सामने आया। जिले के सियाणी गांव में शनिवार सुबह पति व ससुर ने विवाहिता पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। आग से महिला 80 फीसदी तक झुलस गई। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर उसे परिजन राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रैफर किया। बीच रास्ते में विवाहिता ने दम तोड़ दिया। इससे पहले घटना की सूचना मिलने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकीय अस्पताल पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार ईस्मत उर्फ ईशू (19) पत्नी सुमार खान निवासी सियाणी ने मीडिया में बयान देकर बताया कि वह सुबह अपने घर पर बैठी थी। इतने में उसके पति व ससुर ने अचानक उसके ऊपर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी। उसने कहा कि मेरे पति को मैं पसंद नहीं थी। पीडि़ता के चिल्लाने पर अफरा-तफरी मच गई। उसे परिजन तत्काल राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां उसका पीएमओ बीएल मंसूरिया की मौजूदगी में प्राथमिक उपचार कर उसे जोधपुर रैफर कर दिया। बीच रास्ते में उसने बायतु के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका का शव राजकीय अस्तपाल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की जांच पड़ताल में रामसर थाना पुलिस जुटी हुई है। थानाधिकारी विक्रम सांदु ने बताया कि पीडि़ता के बयान मरने से पहले दर्ज हो चुके है। मामले की जांच कर रहे है। अस्पताल पहुंचे परिजन आग से झुलसी विवाहिता को अस्पताल गंभीर हालात में पहुंचाया। यहां आपातकालीन वार्ड में महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। आग से विवाहिता 90 फीसदी झुलस गई थी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल सुरेन्द्र प्रजापत अस्पताल पहुंचे। उसके बाद न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस की मौजूदगी में पीडि़ता के बयान दर्ज किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें