शनिवार, 30 जून 2018

बाड़मेर ग्रुप सदस्य के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*

बाड़मेर ग्रुप सदस्य के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*

*बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल​  के फाउंडर सदस्य मगाराम माली के आकस्मिक निधन पर ग्रुप और सक्सेस पॉइंट कैरियर के तत्वाधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।।ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने स्व मगरराम माली के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।।इस अवसर पर ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,शंकर लाल गोली,रमेश सिंह इन्दा, अमित बोहरा,रमेश कड़वासरा,युवराज सिंह राजपुरोहित,रघुवीर सिंह तामलोर,स्वरूप सिंह भाटी,राजेन्द्र लहुआ,के डी चारण,निखिल व्यास,अर्जुन चोधरी,मुकेश जैन अमन,हाकम सिंह भाटी सहित कई मौजिज सदस्य उपस्थित थे।।इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख युवा साथी की मृतात्मा की शांति के प्रार्थना की।।आज़ाद सिंह ने कहा कि मगाराम ने कम उम्र में अपने व्यवहार और सह्रदयता के चलते खास जगह बना ली थी। मौत के क्रूर हाथों ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया ।ईश्वर उनके परिवार को वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे। कार्यक्रम का संचालन रघुवीर सिंह तामलोर ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें