शुक्रवार, 29 जून 2018

मदनलाल सैनी बनाए गए राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष, बोले- 180 का टार्गेट पूरा करेंगे

मदनलाल सैनी बनाए गए राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष, बोले- 180 का टार्गेट पूरा करेंगे


जयपुर। मदनलाल सैनी राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। 72 दिन बाद शुक्रवार को राजस्थान भाजपा को उसका चीफ मिल गया है। इस मौके पर मदन लाल सैनी ने कहा कि मदन लाल सैनी ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाउंगा। चुनाव में 180 का टार्गेट पूरा करेंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव हम निश्चित रूप से जीतेंगे। गत 18 अप्रेल को अशोक परनामी ने भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। गजेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह पारीक, श्रीचंद्र कृपलानी और अर्जुन राम मेघवाल का नाम भी सामने आया, लेकिन किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन पाई।मदनलाल सैनी झुंझुनूं के गुढ़ा (उदयपुरवाटी) विधानसभा से विधायक रहे हैं। इसके बाद इन्होंने झुंझुनूं लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ा, लेकिन बहुत कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा। सैनी जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय है। पूर्व में भारतीय मजदूर संघ से जुड़कर काम किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष रहे। सैनी वर्तमान में भी भारतीय जनता पार्टी की अनुशासन समिति का काम देख रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी भी इनके पास है।


- सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सीकर की राजनीतिक पकड़ मजबूत होगी। इसके साथ ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को तवज्जो मिलेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि सैनी का कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें