गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

जैसलमेर। सपनो को साकार कर दिखाया,दस् माह में वाटिका को मूर्त रूप दिया, ग्रुप फ़ॉर पीपल का अनूठा प्रयास

जैसलमेर। सपनो को साकार कर दिखाया,दस् माह में वाटिका को मूर्त रूप दिया, ग्रुप फ़ॉर पीपल का अनूठा प्रयास
कलेक्टर साहब अब चाय पीने आइएगा जरूर



जैसलमेर। जिला कलेक्टर के सी मीना के इस आह्वान पर की पौधे लगाए कलेक्टर के साथ चाय पीजिए की इस पहल पर ग्रुप फ़ॉर पीपल जैसलमेर ,जिला प्रशासन और मारवाड़ी महासभा मुम्बई इकाई द्वारा कच्ची बस्ती गफ्फुर भट्टा पर उजाड़ और गंदगी से भरे पड़े वाटिका स्थल पर जिला कलेक्टर के सी मीना,पुलिस अधीक्षक गौरव यादव,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल,पार्षद प्रताप पुरी, पार्षद पर्वत सिंह भाटी ,ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा,किशन भारती, पदमपुरी के मुख्य आतिथ्य में नीम महोत्सब का आयोजन 2 जुलाई 2017 को किया। तब किसी ने नही सोच की यह वाटिका हरीतिमा का आदर्श उदाहरण बनेगी। महोत्सब में बड़ी तादाद में मोहल्लेवासी और महिलाए शामिल हुई। उन्हें पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल के संकल्प दिलाया।

मोहलेवासियो ने प्रण लिया।इस वाटिका की जिम्मीदरी भवानी भारती को सौंपी। कलेक्टर साहब ,एस पी साहब ,जिला प्रमुख महोदया ने अपने हाथों से इस निर्जन वाटिका में पौधे लगाए। ग्रुप ने मोहलेवासियो को जिम्मीदरी दी।।दस् माह में भवानी भारती ने मोहलेवासियो के सहयोग से इस वाटिका पर कड़ी मेहनत ,लग्न के साथ कुछ कर दिखाने के प्रण के साथ इसको विकसित करना शुरू किया। लाखो रुपये खर्च करके कोई भी इस तरह वाटिका को विकसित नही कर सकता। मगर संकल्प को साकार करने की दृढ़ इच्छा के चलते आज यह वाटिका हरीतिमा की चादर ओढ़ चुकी है। वाटिका में महकते विभिन प्रजाति के फूलो की महक इसको सबसे जुदा करती है।।आज मोहलेवासी यहां सुबह शाम सैर के साथ देखभाल करने आते है।हर घर से इस वाटिका के विकास को सहयोग मिल रहा। जिला प्रशासन को इस वाटिका को आदर्श वाटिका घोषित कर इस पर मेहनत करने वाले भवानी भारती को ब्राण्ड अम्बेसेडर बनाये। ग्रीन जैसलमेर का जो सपना जिला कलेक्टर ने देखा वो साकार कर दिखाया। ग्रुप फ़ॉर पीपल की टीम और पार्षद प्रतापपुरी ,पर्वत सिंह भाटी,भवानी भारती और मोहलेवासियो के जज्बे को सलाम।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें