शनिवार, 17 मार्च 2018

घर के अंदर धड़ से अलग मिला महिला का सिर, जिसने देखा उसने बंद की आंखे

घर के अंदर धड़ से अलग मिला महिला का सिर, जिसने देखा उसने बंद की आंखे
फरीदाबाद। यहां के ग्रीन फील्ड इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का सिर धड़ से बिल्कुल अलग किया गया था। कमरे के अंदर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। आरोपी का अभी तक नहीं पचा चल पाया है। वारदात के बाद से महिला का पति घर से गायब है। पुलिस पति पर हत्या का शक जता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई खुलासा हो पाएगा। पढ़िए पूरा मामला...

घर के अंदर धड़ से अलग मिला महिला का सिर, जिसने देखा उसने बंद की आंखे


- पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ग्रीन फील्ड कालोनी के सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 3323 में करीब 15 दिन पहले मृतक अंजू कौशिक अपने पति संजीव कौशिक के साथ किराये पर रहने आई थी।

- संजीव दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत है । उनका एक 15 साल का बेटा है। जो इस इलाके में रहने वाले अपने ताऊ के पास गया हुआ था।

- शनिवार सुबह संजीव दो बैग में कपड़े लेकर अपने बेटे के पास गया और उससे कहा कि इन कपड़ों को वो धोबी के पास डालने के लिए जा रहा है और उसके बाद से वह गायब हो गया।

- मृतका का बेटा जब घर पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद था कई बार दरवाजा खुलवाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसके बेटे ने इसकी जानकारी अपने ताऊ को दी।

- जिसके बाद ताऊ ने इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा।

- यहां वे दोनों पति-पत्नी ही रह रहे थे। उनका लड़का जोकि 9वीं क्लास में पढ़ता हैं, वह परिजनों को पास रह रहा है।

- शनिवार करीब 12 बजे मकान मालिक ने पुलिस को हत्या होने की सूचना दी। इसके बाद जब पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर अंजू कौशिक की लाश पड़ी थी।

- अंजू का सिर धड़ से बिल्कुल अलग थोड़ी दूरी पर पड़ा था। पास में एक कैंची भी पड़ी मिली है।

पति हत्या के बाद से गायब

- पुलिस का कहना है कि मृतक अंजू का पति संजीव वारदात के बाद से गायब है। उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा।

- एसएचओ विशाल कुमार का कहना हैं कि जांच की जा रही है। पति भी शक के दायरे में हैं। आरोपी और हत्या के असर कारणों का खुलासा जांच के बाद हो पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें