शनिवार, 3 मार्च 2018

जैसलमेर राज परिवार सदस्य के स्वर्गवास पर शोक की लहर, अंतिम दर्शन करने उमडा जन सैलाब

जैसलमेर राज परिवार सदस्य के स्वर्गवास पर शोक की लहर, अंतिम दर्शन करने उमडा जन सैलाब

जैसलमेर राज परिवार सदस्य व जैसलमेर पर्यटनं में जानी मानी शख्शियत  महाराज महेंद्रसिंह भा टी के स्वर्गवास पर समूचे जिले में शोक की लहर छा गई।  महाराज  महेंद्र सिंह जी भाटी के अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमडा तथा नम आंखों के साथ राज परिवार सदस्य को अंतिम विदाई दी। जैसलमेर के सोनार क़िले के उनके पैतृक निवास जैसल केसल से महेंद्र सिंह की  बैकुण्ठी निकाली गई जिसे समूचे प्रदेश से आए गणमान्य नागरिकों ने महेंद्र सिंह को अंतिम विदाई दी। आज सवेरे राज परिवार सदस्य  की बैकुण्ठी  सोनार दुर्ग स्थित जैसल केसल  से निकाली गई तथा बडा बाग गांव में  भाटी का अंतिम संस्कार किया गया।आज सवेरे से ही सोनार दुर्ग स्थित उनके पैतृक निवास जैसल केसल में सवेरे से अंतिम दर्शनों के लिए आमजन की आवक प्रारंभ हो गई। इसी के चलते समूचे सोनार दुर्ग के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रख अंतिम दर्शनों हेतु सभी रहवासी अपने घरो के बहार खड़े हो गए व् शव यात्रा पर पुष्प वर्षा कर महाराज को अंतिम विदाई दी.  इस अवसर पर जैसलमेर महारावल बृजराज सिंह, युवराज चैतन्यराज सिंह , नाचना ठाकर विक्रम सिंह, फ़क़ीर परिवार प्रतिनिधि प्रधान अमरदीन फकीर, यूआईटी अध्यक्ष जीतेन्द्रसिंह, सोनार दुर्ग पार्षद अरविन्द व्यास, भाजपा नेता कवराज सिंह, सहित जिले के कई गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें