बुधवार, 7 मार्च 2018

दूल्हे की लंबाई कम देख दुल्हन का शादी से इन्कार, बैरंग लौटे बराती

दूल्हे की लंबाई कम देख दुल्हन का शादी से इन्कार, बैरंग लौटे बराती
दूल्हे की लंबाई कम देख दुल्हन का शादी से इन्कार, बैरंग लौटे बराती

जालौन। दूल्हे की लंबाई कम देख दुल्हन ने वरमाला पहनाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के ऐसा कहते ही शादी की खुशियों भरे माहौल में सन्नाटा छा गया। मान-मनौव्वल का दौर चला पर युवती नहीं मानी और बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई।

हरौली गांव निवासी रामलखन सिंह ने अपनी नातिन की शादी इटावा जिले इकदिल निवासी कप्तान ङ्क्षसह चौहान के बेटे से तय की थी। बरात मंगलवार शाम हरौली गांव पहुंची। वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। स्टेज पर जयमाला लेकर दुल्हन पहुंची और लड़के की लंबाई कम देख उसने शादी से इन्कार कर दिया। नाच-गा रहे लोग, नाते रिश्तेदार सभी सकते में आ गए। बड़े-बुजुर्गों ने लड़की को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी। पुलिस व ग्राम प्रधान ने वर-वधू पक्ष के लोगों को बैठाकर अभी तक किए गए लेनदेन को निपटाया। इसके बाद बरात बिना वधू के ही वापस लौटी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें