शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

जालोर सांसद पटेल के प्रयासों से मिली सहायता राशि

जालोर सांसद पटेल के प्रयासों से मिली सहायता राशि
 नईदिल्ली। 09  फरवरी, 2018 शुक्रवार 

                जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के श्री रतिलाल पुत्र श्री  हिन्दुराम माली, निवासी सनवाया की गली, सुजानपुरा ग्राम बरलूट  तहसील सिरोही, जिला सिरोही (राज.) के  केंसर सम्बंधी गम्भीर बीमारी के उपचार के लिये सांसद पटेल  के प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 45,000 रू. की राशी  मंजूर कर संबंधित का इलाज कर रहे चिकित्सालय को उपरोक्त राशि  जारी की है। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र भीनमाल  के डुगरवा ग्राम निवासी श्रीमती  टूगी  देवी पत्नी श्री रतना राम बिशनोई के  वाल्व सम्बंधी गम्भीर बीमारी के उपचार के लिये सांसद देवजी  पटेल  के प्रयासों से मुख्यमंत्री  वसुंधराराजे जी द्वारा मुख़्यमंत्री  राहत कोष से 60,000 रू. की राशी  मंजूर कर संबंधित का इलाज कर रहे चिकित्सालय को उपरोक्त राशि  जारी की है। उल्लेखनीय है कि जालोर सिरोही संसदीय क्षैत्र से सांसद देवजी पटेल  ऐसे कार्योे पर बहुत प्राथमिकता से कार्य कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें