रविवार, 25 फ़रवरी 2018

बॉलिवुड की मशहूर अदाकार पद्मश्री का 55 वर्ष की उम्र में निधन


मुंबई पुलिस ने भी दी बॉलीवुड की 'चांदनी' को श्रद्धांजलि, शेयर किया यह VIDEO


नहीं रहीं श्रीदेवी।

नई दिल्ली

बॉलिवुड की मशहूर अदाकार पद्मश्री का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं जहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से अचानक दुनिया छोड़कर चली गईं। शनिवार आधी रात के बाद फिल्म इंडस्ट्री को जब इस दुखद खबर का पता चला तो शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय फिल्म जगत श्रीदेवी के अप्रत्याशित निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। आइए देखते हैं बॉलिवुड से जुड़ी हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर क्या कहा है...श्रीदेवी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। फिल्मी जगत की वे एक अनुभवी अभिनेत्री थीं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में विविध भूमिकाएं और यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। दुख की इस घंटी में मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है। उनकी आत्म को शांति मिले।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें