मंगलवार, 30 जनवरी 2018

बाड़मेर 5 वर्षो से पैरोल से फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता



      प्रेस नोट:-दिनांक 30.01.2018

बाड़मेर 5 वर्षो से पैरोल से फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता

बाड़मेर प्रकरण संख्या 371/10 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, 420 भादस व 4/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना कोतवाली जिला जालौर में सजायफ्ता बंदी पप्पाराम पुत्र सुखराम जाति विष्नोई निवासी गवालनाडा पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बाड़मेर दिनांक 21.09.2013 को माननीय एनडीपीएस एक्ट कैसेज न्यायालय जोधपुर से पैरोल पर रिहा होकर पैरोल से फरार हो गया। 
                  डाॅ. गगनदीप सिंगला पुलिस अधीक्षक जिला बाड़मेर द्वारा फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु श्री ओमप्रकाश उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कल्याणपुर के नेतृत्व में एक विषेष दल का गठन किया जाकर अपराधी की गिरफ्तारी पर दिनांक 15.09.17 को 2000/-रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया। विषेष टीम द्वारा गहन प्रयास करते हुए तकनिकी व सूत्र सूचना के आधार पर फरार अपराधी को सरहद गांव बसाडी पुलिस थाना बडवाडा जिला कटनी (मध्यप्रदेष) से कल दिनंाक 29.01.2018 को वक्त 01.30 पीएम पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।  उक्त मुलजिम पिछले पांच वर्षो से पैरोल से फरार चल रहा था । 
स्
                                                                            

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें