शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

बत्तीसा नाला परियोजना को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी दी जायें - सांसद देवजी पटेल



बत्तीसा नाला परियोजना को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी दी जायें - सांसद देवजी पटेल



नई दिल्ली। 22 दिसम्बर, 2017 शुक्रवार।

जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने शुक्रवार को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ हर्षवर्धन से मुलाकात कर सिरोही जिले में पेयजल हेतु प्रस्तावित बत्तीसा नाला परियोजना को शुरू करने के लिए वन विभाग की मंजूरी देने की मांग की।

सांसद पटेल ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ हर्षवर्धन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि सिरोही में प्रतिवर्ष वर्षा के घटते स्तर के कारण भूजल स्त्रोतों में कमी आ रही है। जिला मुख्यालय समेत गाॅवों के लोगों को पेयजल के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा हैं। इसके अलावा पानी के अभाव में मवेषियों की हालत भी खास्ता होती जा रही हैं। सिरोही जिले की पेयजल के लिए बत्तीसा नाला परियोजना प्रस्तावित है। परियोजना का प्रारम्भिक सर्वे कार्य हो चुका हैं। राज्य सरकार से इस परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है तथा मुख्यमंत्री ने दिनांक 29.07.2016 को शिलान्यास भी किया गया हैं। जिसके तहत परियोजना हेतु लगभग 577.40 मि.घ.फु. पानी उपलब्ध है। जिसमे से करीबन 500.40 मि.घ.फु. पानी का उपयोग किया जा सकता है। किन्तु इस परियोजना के कुल डूब क्षैत्र 158.02 हैक्टर भूमि में से 91.202 हैक्टर भूमि वन विभाग के अधिपत्य की भूमि हैं। इस संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति हेतु प्रस्ताव भेजा गया जोकि प्रक्रियाधीन हैं। इस प्रस्ताव को शीघ्र विभागीय मंजूरी दी जायें। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ हर्षवर्धन ने सांसद पटेल को पूर्णतय आश्वस्त करते हुए कहा कि विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र मंजूरी दी जायेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें