शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

मिन्नतों के बाद बरात लेकर पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन बोली- अब कबूल नहीं

मिन्नतों के बाद बरात लेकर पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन बोली- अब कबूल नहीं
मिन्नतों के बाद बरात लेकर पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन बोली- अब कबूल नहीं
बिजनौर.यूपी के बिजनौर में निकाह की रस्म से पहले दहेज में दुल्हन के परिजनों से 25 लाख रुपए की मांग करने वाले दूल्हे और उसके परिजनों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। दुल्हन ने दूल्हे से निकाह कबूल नहीं करने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष ने बाद में समझौते की कोशि‍श की, लेकिन बात नहीं बनी।




मिन्नतों के बाद बरात लेकर पहुंचा था दूल्हा

- बिजनौर के आशियाना बैंकट हॉल में बुधवार को एक शादी का आयोजन था। यहां मोहल्ला अचारजान के रहने वाली लड़की का निकाह लोनी मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद जीशान के साथ होने की तैयारी चल रही थी।

- आरोप है कि निकाह से पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन पक्ष से 25 लाख रुपए नकद की डिमांड की। रिश्ता तय होने के बाद से ही वे नकद पैसों की डिमांड की जा रही थी। पैसे न देने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दूल्हा और उसके परिजन दे रहे थे।

- दुल्हन के परिजनों ने किसी तरह मान-मनोव्वल कर दूल्हे और उसके परिजनों को बरात लेकर आने के लिए राजी कर लिया। लेकिन बरात लेकर पहुंचे जीशान और उसके परिजनों ने खाना खाने के बाद फिर से 25 लाख की डिमांड कर दी।

- इससे नाराज दुल्हन ने अपने ​परिजनों के साथ मिलकर दूल्हे और बरात में आए लोगों को भी बंधक बना लिया।

दुल्हन ने मांगे शादी में हुए खर्च के पैसे

- लालची दूल्हे और उसके परिजनों की नीयत को देख दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष ने जब अपने आपको बंधक बना देखा तो गिड़गिड़ाने लगे। लेकिन दुल्हन नहीं मानी।

- दुल्हन पक्ष ने शादी में अब तक खर्च हुए उनके 6 लाख रुपए वापस मांगे और कहा कि जब तक पैसे नहीं मिलेंगे वो किसी को मुक्त नहीं करेंगे।

- बात बिगड़ने पर कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश करने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली।

क्या कहती है पुलिस?

- इस संबंध में एसएचओ फतेह सिंह का कहना है कि अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, यदि शिकायत मिलती है तो केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें