शनिवार, 23 दिसंबर 2017

पाकिस्‍तान में धरे गए पांच नौकाओं समेत 28 भारतीय मछुआरे

पाकिस्‍तान में धरे गए पांच नौकाओं समेत 28 भारतीय मछुआरे
पाकिस्‍तान में धरे गए पांच नौकाओं समेत 28 भारतीय मछुआरे

इस्लामाबाद   पाकिस्‍तान ने अपने क्षेत्रीय जल सीमा में प्रवेश के आरोप में पांच नौकाओं समेत 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार को हुआ जब एक दिन पहले ही उसने अगले कुछ सप्ताह में मानवीय आधार पर 291 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की घोषणा की थी।




पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के एक अधिकारी ने बताया कि देश की जल सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में उन्होंने मछुआरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के अनुसार, '28 मछुआरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।'




एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने कहा था कि 291 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा। इन्हें दो चरणों (29 दिसंबर और आठ जनवरी, 2018) में वाघा बार्डर के रास्ते रिहा करने का फैसला किया गया है। पाकिस्तान ने इस साल अक्टूबर में 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।




पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता ने पिछले सप्ताह कहा था कि इस साल 400 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें