शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

देवर ने पति बन भाभी का रखा ख्याल, 5 साल बाद आधी रात में कर दी हत्या

देवर ने पति बन भाभी का रखा ख्याल, 5 साल बाद आधी रात में कर दी हत्या

देवर ने पति बन भाभी का रखा ख्याल, 5 साल बाद आधी रात में कर दी हत्या
रोहतक (हरियाणा)।यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की। शादी के पहले मृतका प्रीति और आरोपी जितेंद्र के बीच देवर-भाभी का रिश्ता था। लेकिन पति के लापता होने के बाद 5 साल पहले प्रीति की शादी जितेंद्र से कर दी गई थी। क्या था मामला?




- शनिवार को दोनों ने अपने बेटे निर्भय का बर्थ डे सेलिब्रेट किया था। सभी ने साथ मिलकर खाना भी खाया था। पुलिस के अनुसार, इसके बाद ही देर रात को दंपती के बीच किसी बात पर अनबन हुई होगी। जितेंद्र इस समय गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती है। उसके बयान के बाद ही घटना की वजह के बारे में पता चलने की उम्मीद है।

मेरा परिवार बिखर गया

- पीजीआईएमएस में भर्ती जितेंद्र से मीडियाकर्मियों ने बात करने का प्रयास किया तो उसने इतना ही कहा, चले जाओ मेरा परिवार बिखर गया। पता नहीं, मेरी पत्नी किस हाल में होगी।

8 बजे सभी ने साथ खाया खाना, रात 3 बजे गोलियों के शोर से टूटी नींद

- जितेंद्र की बहन आशा ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी बीमार मां से मिलने के आई थी। वह चार वर्षीय भतीजे निर्भय के जन्मदिन को मनाने के लिए यहीं रुक गई थी।

- शनिवार शाम करीब आठ बजे केक काटकर निर्भय का जन्मदिन मनाया। सभी ने साथ बैठकर खाना गया। खाना खाने के बाद सब सो गए। जितेंद्र कुछ काम होने की बात कहकर बाइक लेकर घर से बाहर चला गया।

- आधी रात को करीब 3 बजे गोली चलने के शोर से नींद खुली। आवाज की दिशा में दौड़ीं तो रसोई में जितेंद्र आैर प्रीति दोनों लहूलुहान पड़े नजर आए।

- इसके बाद दोनों को पीजीआईएमएस पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। - दंपती के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बच्ची तो केवल तीन माह की है।

समझौता करवाने गया जसबीर नहीं लौटा

- प्रीति के भाई अरविंद ने बताया कि पहले प्रीति की शादी जसबीर से हुई थी। वह प्रॉपर्टी डीलर था। शादी को दो साल ही हुए थे कि अचानक एक दिन जसबीर गायब हो गया।

- दरअसल, जितेंद्र का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। उसका समझौता करवाने के लिए जसबीर गया। लेकिन इसके बाद से वापस नहीं आया। एक साल इंतजार करने के बाद प्रीति और जितेंद्र की शादी कर दी गई।

- बाद में परिजनों ने जसबीर के मामले में पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं करने की लिखित में अपील की थी। इससे पुलिस ने ये मामला बंद कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें