मंगलवार, 28 नवंबर 2017

बाड़मेर बालोतरा हादसा: निर्माणाधीन टांका ढहने से दबे मजदूर, 3 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल नाहटा अस्पताल मे मचा कोहराम*

बाड़मेर बालोतरा हादसा: निर्माणाधीन टांका ढहने से दबे मजदूर, 3 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल नाहटा अस्पताल मे मचा कोहराम*

बालोतरा- औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण में एक फैक्ट्री में टांका बनाने के दौरान ढह गया। दोपहर करीब 1 बजे के कारखाने के दौरान टांका भरभराकर ढह गया। टांका ढहने से औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों के मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया एवं जेसीबी की सहायता से दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद शुरू की। इस दौरान 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 मजदूरों की रेत मे दबने से मौत हो गई है। वहीं 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे राजकीय राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मृतकों में धनराज पुत्र सुराराम सांसी, शंकर पुत्र पदमाराम सांसी व भाखर राम पुत्र जोराराम मेघवाल रिछोली है। वहीं घायलों में बालाराम, फिरोज खान व धनाराम बताए जा रहे है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

टांका निर्माण के दौरान करीब आधा दर्जन मजदूर काम कर रहे थे, तभी निर्माणाधीन टांका ढह गया जिसमे कार्य कर रहे मजदूर टांके मे ही दब गए। घटना की सूचना मिलते हीं अस्पताल में कोहराम मच गया एवं हर तरफ मदद के लिए समाजसेवी संगठन आगे आए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

*अस्पताल के बाहर मातम*
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों सहित कई लोग नाहटा अस्पताल पहुँच गए और अस्पताल के बाहर मातम छा गया वहीं सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें