गुरुवार, 30 नवंबर 2017

जालोर बारावफात पर्व के लिए 14 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त



जालोर बारावफात पर्व के लिए 14 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त


जालोर 30 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रेट बी.एल.कोठारी ने जालोर जिले मेें बारावफात के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जो 2 दिसम्बर को जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे ।

जिला मजिस्ट्रेट बी.एल.कोठारी ने जिले में 2 दिसम्बर को बारावफात के पर्व पर आवश्यक कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपखण्ड क्षेत्रा जालोर, सायला, आहोर, भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचैर के सम्बधित उपखण्ड मजिस्ट्रेटों को सम्पूर्ण क्षेत्रा के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेटों के अधिकार प्रदत्त किये है जबकि तहसील क्षेत्रा जालोर, सायला, आहोर, बागोड़ा, भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचैर के तहसीलदारों को सम्बन्धित तहसील क्षेत्रों का कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि नियुक्त किये गये सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट उक्त पर्व पर अपने सम्पूर्ण कार्य क्षेत्रा में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिम्मेदार होंगे तथा कोई भी कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपना कार्य क्षेत्रा नहीं छोड़ेंगे। साथ ही अवकाश पर नहीं जायेंगे। सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रा में कानून व्यवस्था आदि के बारे में पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर लोक शांति एवं कानून व्यवस्था सम्बन्धी पूर्व उपाय सुनिश्चित करेंगे। उक्त पर्व पर अपने क्षेत्रा में किये जाने वाले आयोजनों के सम्बन्ध में आवश्यक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था पूर्व में सुनिश्चित की जावें। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट होंगे।

----000---

शुक्रवार को भीनमाल सीएचसी में शिविर का आयोजन
जालोर, 30 नवम्बर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर योजना के द्वितीय चरण के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीनमाल में 1 दिसम्बर शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन के द्वितीय चरण के तहत 1 दिसम्बर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीनमाल में शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें सम्बन्धित ब्लांक के पंजीकृत दिव्यांग चिकित्सा जांच के लिए उपस्थित होगें तत्पश्चात उन्हें वांछित प्रमाण पत्रा प्रदान किये जायेगे।

----000---

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें