मंगलवार, 31 अक्तूबर 2017

डेटिंग के बहाने कर देता था लड़कियों का मर्डर, घर से मिली थीं ऐसी-ऐसी चीजें

डेटिंग के बहाने कर देता था लड़कियों का मर्डर, घर से मिली थीं ऐसी-ऐसी चीजें


दुनिया में ऐसे कई सीरियल किलर्स हैं, जिन्होंने अपने आतंक से दुनियाभर में काफी हंगामा मचाया था। ऐसा ही किलर था रॉडनी अलकाला। 1970 के दौर में इसने अमेरिका में एक के बाद एक लड़कियों का मर्डर करना शुरू किया था। घर से मिली थी लड़कियों की ऐसी तस्वीरें...


डेटिंग के बहाने कर देता था लड़कियों का मर्डर, घर से मिली थीं ऐसी-ऐसी चीजें




अमेरिकन पुलिस 1977 से 79 के बीच अचानक परेशान हो गई, जब एक के बाद एक कई लड़कियों का खून होने लगा। सारे मर्डर एक ही तरीके से किए गए थे। किलर पहले इन लड़कियों को डेट पर ले जाता, जहां से वो गायब हो जाती। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद पता लगाया कि इन सब लड़कियों का रॉडनी से कॉमन कनेक्शन था। इस आधार पर रॉडनी को 1979 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2010 में कैलिफोर्निया कोर्ट ने उसे इस जुर्म के आधार पर मौत की सजा सुनाई। लेकिन 2013 में दो और मर्डर के जुर्म में उसे कोर्ट ने 25 साल जेल की सजा सुनाई। फिलहाल रॉडनी अमेरिकी जेल में अपनी मौत का इंतजार कर रहा है। लेकिन इस सीरियल किलर के जेल जाने के बाद जो खुलासे हुए, उसने लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, 2013 में पुलिस ने रॉडनी के घर की तलाशी ली, जहां से उन्हें करीब एक हजार महिलाओं की फोटोज मिली थी। कुछ लोगों का मानना है कि रॉडनी ने तस्वीर में मौजूद महिलाओं को खून कर दिया था।




घर से मिली थी ऐसी तस्वीरें

पुलिस को रॉडनी के घर से कई लड़कियों और टीनएज लड़कों की तस्वीरें मिली थी। ये लड़कियां कौन थी, ये पता करने के लिए पुलिस ने सारी तस्वीरें सार्वजनिक करने का फैसला किया। हालांकि, कुछ फोटोज काफी आपत्तिजनक थे, जिन्हें पुलिस ने अपने पास ही रखा। इनमें से कुछ महिलाएं सामने आईं और तब पता चला कि ये फोटोज रॉडनी ने तब खींची थी, जब वो सीरियल किलर नहीं, बल्कि फोटोग्राफर था। जारी की गई तस्वीरों में से कई लड़कियों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कई लड़कियों के परिवार वाले सामने आए। जिनमें से कई लड़कियां गायब हो गई थी। कई लोगों का मानना है कि इन लड़कियों का रॉडनी ने मर्डर कर दिया था। इसलिए इनकी कोई जानकारी कभी नहीं मिल पाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें