शुक्रवार, 27 अक्तूबर 2017

दौड़ती गाड़ी पर चली गोलियों से एक वांटेड ढेर, गाड़ियों से कुचलकर महिला की मौत

दौड़ती गाड़ी पर चली गोलियों से एक वांटेड ढेर, गाड़ियों से कुचलकर महिला की मौत

दौड़ती गाड़ी पर चली गोलियों से एक वांटेड ढेर, गाड़ियों से कुचलकर महिला की मौत
सांचौर (जालौर)।राजस्थान में जालौर के पास सांचौर में शुक्रवार को आंध्रप्रदेश पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश की मौत हो गई। इसके साथ एक दूसरा साथी घायल हो गया। घटना उस वक्त हुई जब आंध्रप्रदेश पुलिस लूट के एक आरोपी का पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस फायरिंग में बदमाश की मौत हो गई। इस दौरान गाड़ियों की चपेट में आई एक महिला की भी मौत हो गई। जानिए क्या है मामला ...




- आंध्र पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की वारदाता का आरोपी जालौर जिले में छिपा है। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस को भी एक संगीन मामले में इसकी तलाश थी।

- राजस्थान के सांचोर-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में आंध्रप्रदेश के करनूल जिले की डॉन थाना पुलिस लूट की वारदात के आरोपी का पीछा कर रही थी। पुलिस व बदमाश दोनों अपनी-अपनी स्कॉर्पियों में थे।

- आंध्र के करनूल जिले की पुलिस भीम सिंह पुत्र शंभू सिंह निवासी भागल, भीनमाल का पीछा कर रही थी। गाड़ी में उसके साथ भरत पुरोहित निवासी बिछीवाड़ी सवार था।

- आंध्र पुलिस के अनुसार वे अपराधी का काफी दूर से पीछा कर रहे थे। उन्होंने उसे पकड़ना चाहा तो वह अपने एक साथी के साथ स्कॉर्पियो से भाग छूटा।

- बदमाश को भागता देख पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

महिला की हुई मौत

- दौड़ती गाड़ियों की चपेट में आने से शांति पत्नी बाबूनाथ जोगी की मौत हो गई। वह बुरी तरह कुचल गई थी जिससे उसकी मौत हो गई।

हमसे संपर्क नहीं किया

- जालौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस के अनुसार आंध्रप्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया। गोली चलने की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया।

- स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि आंध्र पुलिस लूट के आरोपी का पीछा कर रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें