बुधवार, 18 अक्तूबर 2017

बाड़मेर दीपावली मेले मंे दिखे विभिन्न प्रदेशों के रंग,बीएसएफ के जवानांे ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां



बाड़मेर दीपावली मेले मंे दिखे विभिन्न प्रदेशों के रंग,बीएसएफ के जवानांे ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
- सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय मंे बुधवार को भारत के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियांे का संगम दिखा। दीपावली मेले मंे जवानांे ने अपने परिजनांे के साथ शामिल कर त्यौहार की खुषियां बांटी।

बाडमेर,18 अक्टूबर। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर दीपावली के अवसर पर बुधवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने दीपावली मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।

सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारियांे ने मेले का अवलोकन किया। इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाडेंट शाम कपूर समेत विभिन्न अधिकारियांे ने दीपावली मेले के दौरान लगाई गई स्टालांे पर तीरदांजी,फुटबाल से गोल करने के साथ विभिन्न अन्य प्रतियोगिताआंे मंे शिरकत की। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने दीपावली आयोजन के जरिए सीमा सुरक्षा बल के जवानांे को घर जैसे माहौल मंे सामूहिक रूप से त्यौहार मनाने के प्रयास की सराहना की। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की जरूरत जताई। उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से जवानांे एवं उनके परिवारांे के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते है। उन्हांेने बताया कि दीपावली के दौरान वरिष्ठ अधिकारी सीमा चौकियांे तक पहुंचकर जवानांे को शुभकामनाएं देंगे। अतिथियांे ने दीपावली मेले मंे लगाई गई विभिन्न प्रकार की स्टालांे के साथ हथियारांे की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान जवानांे के लिए देश के विभिन्न प्रांतांे की खाने-पीने की वस्तुआंे के स्टाल लगाए गए। दीपावली मेले मंे सैकड़ांे जवानांे एवं उनके परिजनांे ने शिरकत की। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानांे एवं उनके परिजनांे की ओर से विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें