मंगलवार, 17 अक्तूबर 2017

इस शख्स की थी 2 पत्नियां, एक से हुआ झगड़ा तो किया ऐसा हाल

इस शख्स की थी 2 पत्नियां, एक से हुआ झगड़ा तो किया ऐसा हाल
इस शख्स की थी 2 पत्नियां, एक से हुआ झगड़ा तो किया ऐसा हाल
भीलवाड़ा(राजस्थान).यहां एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद वो पास ही बनी खान में कूद गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शव खान से बाहर निकाला। जानें पूरा मामला...


मामला राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के पास बिजौलियां थाना क्षेत्र का है। जहां के सतकुड़ियां गांव में रहने वाली झूझी भील को एक मामूली झगड़े के बाद पति देवीलाल भील ने गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पति देवीलाल ने खान में छलांग लगा दी। घटना में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।- बता दें कि देवीलाल की दो पत्नियां है। बड़ी पत्नी किसी काम से मायके गई हुई थी। वहीं छोटी पत्नी घर पर थी। इसी दौरान आपसी विवाद के बाद पति ने घटना को अंजाम दिया। लोगों ने बताया कि देवीलाल शराबी था। अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें