मंगलवार, 31 अक्तूबर 2017

पुष्कर पशु मेला 2017 संसदीय सचिव ने विकास प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

पुष्कर पशु मेला 2017 संसदीय सचिव ने विकास प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ


अजमेर, 31 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सहित विभिन्न राजकीय विभागों एवं स्वयं सेवी संगठनों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ मंगलवार को संसदीय सचिव एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने किया। इस मौके पर पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री कमल पाठक एवं मण्डल रेल प्रबंधक श्री पुनीत चावला भी उपस्थित थे। 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्तमान शासन के 4 वर्ष के दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं कार्यक्रमों के लगभग एक सौ छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा द्वारा अजमेर यात्रा के चित्रों को भी स्थान दिया गया है। विभाग के उप निदेशक श्री महेश चन्द्र शर्मा ने संसदीय सचिव को विभिन्न छाया चित्रों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलन कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया।




मेला मैदान के सामने आयोजित इस विकास प्रदर्शनी में पशु पालन विभाग, राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान बीकानेर, जिला परिषद, डाक विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,स्वयं सहायता समूह-नाबार्ड, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कृषि विभाग, दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान एवं रेलवे द्वारा विकास कार्यो का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में गैर सरकारी संगठनों द्वारा समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया गया। इसी प्रकार ज्योर्तिमय सेवा संस्थान, आध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र, विश्व मित्र जन सेवा समिति, मीनू स्कूल एवं चाईल्ड लाइन, प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं चाईल्ड लाईन द्वारा भी प्रदर्शनी लगायी गई।


इस मौके पर मेला अधिकारी डॉ. श्याम सुन्दर चन्दावत, विकास प्रदर्शनी प्रभारी डॉ. सुधाकर सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी आगामी 4 नवम्बर तक चलेगी।


संसदीय सचिव ने करायी सत्य निष्ठा प्रतिज्ञा

अजमेर, 31 अक्टूबर। पुष्कर मेला विकास प्रदर्शनी में संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत ने उपस्थित आगुन्तुकों को सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा करायी।


नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री बी.बी.खरबंदा ने बताया कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग के द्वारा 30 अक्टूबर के 4 नवम्बर तक सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत देश की आर्थिक, राजनेतिक तथा सामाजिक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के उन्नमुलन के लिए नागरिकों को सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा करवायी जा रही है। पुष्कर मेला विकास प्रदर्शनी के अन्तर्गत संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत ने प्रतिज्ञा करायी। उन्होंने ईमानदारी और सत्य निष्ठा के उच्च मापदण्डों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए पारदर्शिता अपनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री आर.सी.टेलर, आरसेटी के निदेशक श्रीमती सीमा खन्ना सहित बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री एवं पर्यटक उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें