शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

अलवर कंडे के ढेर में जल रहे थे लड़का-लड़की, दोनों के ये बॉडी पार्ट थे कटे हुए

अलवर कंडे के ढेर में जल रहे थे लड़का-लड़की, दोनों के ये बॉडी पार्ट थे कटे हुएकंडे के ढेर में जल रहे थे लड़का-लड़की, दोनों के ये बॉडी पार्ट थे कटे हुए
अलवर(राजस्थान)।यहां के एक गांव में कंडे(उपले) के ढेर में लड़का-लड़की के अधजले शव बरामद किए गए हैं। लड़की का धड़ मिला है तो लड़के का गुप्तांग व नाक कटी हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या कहीं और की गई और फिर यहां लाकर जलाया गया है। जानिए और इस बारे में ....

- चंडीगढ़ अहीर गांव में कस्तूरबा स्कूल के सामने गोबर के उपलों से बने बटेवड़े (ढेर) के जलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीण वहां देख ही रहे थे कि एक जलती हुई लाश ढेर से लुढ़ककर बाहर आ गई। उन्होंने पुलिस को फोन किया।

- पुलिस अधिकारियों ने एफएसएल टीम को बुला लिया। पुलिस ने देखा कि मृतक की नाक व गुप्तांग कटा हुआ था।

- लड़के का शव मिलने के करीब चार घंटे बाद जलते हुए उपलों के ढेर से बदबू आना बंद नहीं हुई तो ग्रामीणों फिर पुलिस को फोन किया। पुलिस, एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम वहां पहुंची और जांच की। जांच में वहां से एक युवती का अधजला शव मिला। युवती का शव एक प्लास्टिक के बैग में रखा था। युवती का सिर व टांगे गायब थे।

कार में लाए थे शव

- सरपंच कृष्ण यादव के अनुसार गांव का रणवीर यादव खेत की तरफ जा रहा था तो एक कार को आते हुए देखा। उसने करीब 25 मिनट बाद कार को लौटते देखा और उपलों के ढेर में आग लगी देख सरपंच व ग्रामीणों को बुलाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें