शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत समेत दो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत समेत दो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

पंचकुला। हरियाणा के पंचकुला जिले के सेक्टर पांच पुलिस स्टेशन ने दो साध्वियों के साथ रेप केस में जेल की हवा खा रहे गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत समेत राम रहीम सिंह के दो निकट सहयोगियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। लुकआउट नोटिस जारी किए जाने के बाद हनीप्रीत अपने पासपोर्ट के साथ देश की सीमा से बाहर नहीं जा पाएंगी और हरियाणा पुलिस उन्हें तलाश भी कर रही है।




आपको बता दें कि हनीप्रीत को करीब—करीब हर मौके पर राम रहीम के साथ देखा गया है, वहीं राम रहीम की फिल्मों में भी शूटिंग के दौरान हनीप्रीत राम रहीम के इर्दगिर्द ही देखी गई है। गौरतलब है​ कि हनीप्रीत वही लड़की है, जिसे राम रहीम की गिरफ्तारी के वक्त उसके साथ देखा गया था। हनीप्रीत इंसान को गुरमीत राम रहीम के साथ उस सरकारी हेलिकॉप्टर में भी देखा गया था, जिससे राम रहीम को रोहतक जेल ले जाया गया था।




राम रहीम के दो निकट सहयोगियों के खिलाफ जारी किए गए लुकआउट नोटिस में हनीप्रीत के अतिरिक्त डेरा प्रवक्ता आदित्य इन्सां का भी नाम शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर फरार होने से






हनीप्रीत पर यौन शोषण मामले में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश बताई जा रही है। 25 अगस्त यानी शुक्रवार को डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने साध्वियों से यौन शोषण मामले में उन्हें दोषी ठहराया था दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम का भगाने का प्लान बनाया था। लेकिन हरियाणा पुलिस और सैना की तैनात मौजूदगी को देखकर इनके प्लान पर पानी फिर गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें